फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कूलर के कटे तार में उतरे करंट से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेड़ी मोहल्ले में सोमवार शाम कूलर के कटे तार से करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। चेतना (35) अपने भाई की शादी की चौथी की रस्म में शामिल होने मायके आई थी।
विज्ञापन


चेतना कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र की निवासी थी और 16 जून को अपने मायके हमीरपुर आई थी। सोमवार शाम करीब चार बजे वह घर में लगे कूलर के पास पहुंची। कूलर के प्लग के पास का तार कटा हुआ था, जिस पर टेप लगी थी। इसी दौरान उनका हाथ कटे हिस्से पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति प्रेमशंकर के कहने पर परिजन उन्हें घाटमपुर के सरकारी अस्पताल भी ले गए लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। परिजन ने इस घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। देर शाम ससुराल पक्ष के लोग शव को अपने साथ घाटमपुर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें