फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: धर्मांतरण करा महिला का कराया निकाह, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर /बिवांर। बिवांर थानाक्षेत्र छानी बुजुर्ग गांव में एक किराए के मकान में परिवार समेत रह रही महिला का धर्मांतरण कर निकाह करा दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं महिला का पति न्याय के पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के मसगांव गांव निवासी मनीष गुप्ता बिवांर थानाक्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव स्थित एक मकान में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहता था। मनीष ने बताया कि उसी मकान में ललपुरा थानाक्षेत्र के भुजपुर गांव निवासी अनीस खां भी रहता था। आरोप लगाया कि अनीस उसकी पत्नी को शादी के लिए बहलाकर ले गया। मामले की शिकायत करने वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर टाल दिया। बताया कि वह पत्नी के धर्मांतरण कर निकाह करने की भी बात कहता रहा। मामले में ट्वीट होने के बाद एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने बहलाकर ले जाने व धमकी देने का मुकदमा छह दिसंबर 2023 को दर्ज किया गया। धर्मांतरण का मामला नहीं दर्ज किया। धर्मांतरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा कि मामले के साक्ष्य भी उसके पास है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज के अनुसार महिला अपनी मर्जी से गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
मामले की विवेचना कर रहे थाने के एसआई गौरव चौबे ने बताया कि मनीष की पत्नी छह-सात माह पूर्व भी चली गई थी। उसी दिन शाम को वह महिला थाने पहुंच गई। जहां से सूचना मिलने पर मनीष व महिला पारिवारिक विवाद बता लौट गए थे। वहीं बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दोनों का पता लगाया जा रहा है। मिलने के बाद ही धर्मांतरण की पुष्टि हो सकती है। अभी फिलहाल मामले को धर्मांतरण से नहीं जोड़ सकते। मनीष कुमार ने बताया कि उसके पास धर्मांतरण करा निकाह कराने के सभी साक्ष्य है। छानी गांव के मौलाना ने यह सब कराया है। पुलिस बरामदगी होने का इंतजार कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते आरोपी मौलाना खुलेआम घूम रहा है। वहीं मामले में करीब छह लोगों का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मनीष कुमार ने बताया कि उसके पास धर्मांतरण करा निकाह कराने के सभी साक्ष्य है। छानी गांव के मौलाना ने यह सब कराया है। पुलिस बरामदगी होने का इंतजार कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस की निष्कि्रयता के चलते आरोपी मौलाना खुलेआम घूम रहा है। वहीं मामले में करीब छह लोगों का हाथ बताया जा रहा है।
मनीष ने बताया कि जब वह पत्नी के भागने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे पत्नी के बालिग होने व नियमों का हवाला देकर कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद उसने धर्मांतरण कर निकाह कर लिया। बताया कि पुलिस अगर सक्रियता दिखाती तो दोनों पकड़े जा सकते थे। कहा कि बीते आठ-दस दिन पूर्व आरोपी अनीस की दादी का देहांत हो गया था। जिसमें दोनों क्षेत्र में ही रहे, जिसकी सूचना के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

बीते दिसंबर माह में मौदहा तहसील में तैनात रहे नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने धर्मांतरण कर एक युवती से निकाह किया। जिसके बाद उनकी पत्नी की तहरीर पर सदर कोतवाली में मामला दर्ज कर धर्मांतरण कराने के तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। उसके बाद नायब तहसीलदार की प्रेमिका व उसके पिता का अब तक कोई पता नहीं लग सका। वहीं नायब तहसीलदार के खिलाफ आगे शासन स्तर से कोई कार्यवाही नहीं हुई।
मतांतरण को लेकर शासन की सख्ती के बाद भी जिले में ऐसे मामले थम नहीं रहे है। वर्ष 2023 में छह मामले प्रकाश में आए। 18 मई 2023 को मौदहा कस्बा निवासी एक युवती का मतांतरण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। 19 मई 2023 को मौदहा कोतवाली में एक पीड़िता ने बहन का मतांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कराया। 16 अगस्त 2023 को फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाने में मतांतरण का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें मौदहा कस्बे एक स्कूल से जुड़े युवक उपेंद्र निषाद को आरोपी बनाया गया। बाद में एक मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य अभिनवदास को भी आरोपी बनाया गया। बाद में आरोपी की बेल हो गई। चार नवंबर को बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुआट्स प्रयागराज से जुड़े 11 लोगों पर मतांतरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पांचवां मामला 27 दिसंबर को सदर कोतवाली में मौदहा में तैनात नायब तहसीलदार समेत अन्य पर दर्ज कराया गया। वहीं छठवां मामला बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव का है। हालांकि मामला अभी दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें