भरुआसुमेरपुर। कस्बे में शनिवार को मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। थानाध्यक्ष ने बताया अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
कस्बा निवासी मिन्टू विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया उनके मकान में किराए पर रह रहे लोगों के अनुसार शनिवार को छोटे भाई आशीष का किसी बात को लेकर उसकी पत्नी आरती (28) से विवाद व मारपीट हो गई थी। सूचना पर घायल आरती को परिजन पीएचसी ले गए। इसके बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
सूचना पर एसओ वीपी सिंह ने महिला हेल्पलाइन प्रभारी संगीता यादव को मौके पर भेज जांच-पड़ताल कराई। महिला हेल्पलाइन की प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की है। वहीं मृतका के पति नहीं मिले। थानाध्यक्ष ने बताया घटना की जानकारी पर जांच कराई गई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जाएगी।