फोटो25एचएएमपी 46- हत्यारोपी रमजान मुहम्मद। पुलिस
हमीरपुर। पिता की ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पारा ओझी गांव में 24 सितंबर को 84 वर्षीय नवाब अली का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रमजान मुहम्मद उर्फ छुट्टन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पारा ओझी गांव निवासी रजमुद्दीन ने अपने पिता नवाब अली की हत्या के मामले में रमजान मुहम्मद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, रुपये के लेनदेन को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान रमजान ने नवाब अली के सिर और चेहरे पर ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित रमजान मुहम्मद उर्फ छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार और हेड कांस्टेबल विजय सिंह शामिल रहे।