हमीरपुर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने चार्ज संभालते ही कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों के कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोविड में दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त रखे।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यालय आकर अपने कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। कार्यालय में समुचित साफ सफाई रखी जाए। अच्छे ढंग से अभिलेखों का रखरखाव रखे। न्याय सहायक, बिल लिपिक कक्ष, नजारत, अभिलेखागार, सीलिंग अनुभाग, एनआईसी, स्थानीय निकाय, आपदा कंट्रोल कक्ष सहित समस्त पटलों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्यो को समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित/ करने के निर्देश दिए। कहा कोविड में दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। इसमें किसी तरह की देरी न होने पाए। उनके साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र तिवारी, एडीएम न्यायिक नागेंद्रनाथ यादव, एडीएमनमामि गंगे राजेश यादव मौजूद रहे।