फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी मैजिक पलटी, दस घायल

Wed, 13 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायलों को देखती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हमीरपुर। मौदहा के कम्हरिया बाबा के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी मैजिक नेशनल हाईवे में नारायनपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे इसमें सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बांदा से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही वैगनआर  कार नेशनल हाईवे में कुछेछा राठ मोड़ के पास एक टैंकर से आमने सामने टकरा गई जिससे कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुछेछा चौकी पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पांचों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाइवे में जाम लगा रहा। मुख्यालय के खालेपुरा निवासी रूबीना (25) पत्नी अबरार, शमीम (40), बबली (30) पत्नी जमाल, उसका पुत्र अलफाज (6), जोया (10) पुत्री सुलेमान, अदनान (10) पुत्र सबाहउद्दीन, बाली, अफजल (6) पुत्र अबरार, उबैश आठ माह पुत्र अबरार, मोहम्मद जमाल (40) पुत्र रहीम बक्श बुधवार को सुबह मैजिक से मौदहा के कम्हरिया गांव में स्थित हजरत बाबा निजामी के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय नेशनल हाईवे में नारायनपुर के पास मैजिक असंतुलित होकर सड़क में पटल गई जिससे इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कदौरा गांव निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी रंजीत सुमेरपुर से आटो में बैठक मुख्यालय आ रही थी। तभी नारायनपुर के पास वह आटो से सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के अमौली गांव निवासी सुखदेव (65) पुत्र सत्यदेव विश्वकर्मा अपनी पत्नी लज्जावती (60), परसेढ़ा गांव निवासी नाती पूती (22) पुत्र शिवदास तथा कानपुर निवासी रिश्तेदार नीलू (25) पुत्र ओमप्रकाश व सुधीर (30) पुत्र जयप्रकाश के साथ बांदा में एक शादी समारोह में शामिल होने कार से गए थे। कार को पूती चला रहा था। बुधवार को जब वह बांदा से वापस अमौली गांव जा रहे थे तभी शाम करीब पांच बजे नेशनल हाईवे 86 में कुछेछा राठ मोड़ के पास सामने से आ रहे इंडियन आयल के टैंकर से टकराई। इससे कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुछेछा चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इनमें सुखदेव, लज्जावती व पूती की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें