फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत व दुकान में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
राठ के औंता गांव में जली दुकान का सामान समेटते गढ़ोरीलाल - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। औंता गांव निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि गहरा चौकी पर परचून की दुकान किए हैं। बुधवार की रात दुकान बंद कर बाहर चारपाई पर लेटे थे। रात में दुकान में आग लग गई। ग्रामीण की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन

प्रवेश ने बताया कि आग से दुकान का करीब तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ। दुकान में टंगी उनके पिता कढ़ोरीलाल की सदरी की जेब में पड़े 40 हजार रुपये भी जल गए। शुक्रवार को उनकी बहन रामवती की गोद भराई की रस्म है। इसके लिए रुपये बैंक से निकाले थे।
उधर, धमना गांव के धनेंद्र व उनके भाई राजकुमार ने बताया कि दोनों भाई आठ बीघे में गन्ने की फसल किए हैं। गुरुवार दोपहर खेत में आग लग गई। फायर ब्रिगेड का फोन नहीं लगा। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग बुझाई आठ बीघे की फसल जल चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें