शहर के डिपो में रोडवेज कर्मियों से जानकारी लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सोमवार को दुकानें खुलीं तो डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने शहर में घूमकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। पुलिस लाइन से होकर किंग रोड मार्केट, सुभाष बाजार, रमेड़ी, विद्या मंदिर रोड, कलक्ट्रेट, बस स्टैंड होते हुए कालपी चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकारियों ने स्थिति देखी।
बताया दुकानों में एक मीटर की दूरी पर गोले बनाकर सामान की बिक्री करें। पांच लोग ही खड़े रह सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना अपराध होगा। लोग घरों से मॉस्क लगाकर ही निकले। उन्होंने बैंकों व मंडी में भीड़ न लगने के निर्देश दिए।
समस्या पर कंट्रोल रूम के 05282-221196 व कोरोना मेडिकल के फोन नंबर 05282- 225491 पर सूचना दें। उधर, भरुआ में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ सदर अनुराग सिंह ने दुकानों का निरीक्षण कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए।
व्यापार मंडल के आशीष गुप्ता व विजय उर्फ कल्लू चौरसिया से अधिकारियों ने कहा तय शर्तों पर बाजार खुलने की अनुमति मिलेगी।