फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के चलते खेतों में पड़ा भूसा व कटी पड़ी फसलें उड़ गईं। शाम करीब चार बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे। करीब एक घंटे बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी आई।
विज्ञापन

तेज आंधी के चलते चारों ओर धूल के गुबार ही गुबार नजर आने लगा। वहीं खेतों में पड़ा भूसा भी उड़ गया। किसान केशव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उनका लगभग 10 बीघे का गेहूं का भूसा खेत में ही पड़ा है जो आंधी के चलते काफी हद तक उड़ गया। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।
बताया कि साल भर किसान सदैव ही मौसम की मार झेलते चले आ रहे हैं। अभी भी उन्हें मौसम की मार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाजार में तेज आंधी के चलते लोहे की चद्दरें, टीन टप्पर आदि आसमान में उड़ते नजर आए। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें