-भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पचखुरा बुजुर्ग व सुरौली बुजुर्ग में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। एडीओ आइएसबी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के लिए शपथ दिलाई।
रैली का शुभारंभ एडीओ आइएसबी जगदंबा प्रसाद ने किया। गांवों में ई-रिक्शा में माइक लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने गांवों में ग्रामीणों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने नारे लगाए, कहा कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। अपना कर्तव्य निभाएंगे, पहले मतदान कराएंगे। आओं मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं शामिल रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने लिए मतदान जरूरी है। इसके बाद रैली में शामिल लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत मनीष कौशिक, सचिव रामसेवक, शिक्षक, शिक्षाकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समूह की महिलाएं शामिल रही।
समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
कुरारा। विकासखंड क्षेत्र के मिश्रीपुर और बरुआ गांव में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। खंड विकास अधिकारी बिपिन गुप्ता की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव में पहले मतदान बाद में जलपान का नारा बुलंद किया। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से अपने मतों का प्रयोग करें । कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक मयंक सिंह, आशा , आंगनबाड़ी आदि मौजूद रहे । (संवाद)