फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चुनाव ड्यूटी में वाहनों को मिलेगा बढ़ा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव में निजी व कामर्शियल वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में चुनाव के लिए छोटे बड़े कुल 650 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किए है। इस बार बड़े वाहनों को 40 फीसदी व छोटे वाहनों को 10 फीसदी बढ़ा हुआ किराया मिलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि जिले में 250 बड़े व 400 छोटे वाहनों की आवश्यकता जताई गई है। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने बताया कि निजी व कामर्शियल वाहनों के अधिग्रहण को नोटिस जारी किए जा रहे है। समय पर वाहन उपलब्ध नहीं करने पर पंजीयन निलंबित करते हुए वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


किसका कितना किराया
- 15 से 24 सीटर बस का किराया 1697 रुपये प्रतिदिन, 25 से 34 सीटर बस का किराया 1912 रुपए, 35 से 40 सीटर बस का किराया रुपये 2139 रुपये, 41 से 45 सीटर तक बस का किराया 2213 रुपए, 46 सीटर व उससे अधिक क्षमता की बस का किराया 2510 रुपये दैनिक तय किया गया है। वहीं हल्के वाहन जैसे स्कॉर्पियो, टवेरा इनोवा, बोलेरो, एक्सयूवी, मारुति वैन आदि के किराए में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें