फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने कामकाज ठप रखा

Tue, 16 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
  बार कौंसिल ऑफ उप्र के आह्वान पर वकीलों की हत्या के विरोध में सोमवार को कचहरी में वकीलों ने कामकाज ठप रखा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर मृतक अधिवक्ताओं के परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने, मृतक आश्रितों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की निर्मम हत्या की गई। राठ में अधिवक्ता अशोक कुमार अहिरवार की सरेआम अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। इसी हफ्ते इलाहाबाद के अधिवक्ता दीपचंद्र  शुक्ला की हत्या हो गई। अधिवक्ताओं ने कहा अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

 पुलिस केवल फर्ज अदायगी कर रही है। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित डीएम को देकर मृत अधिवक्ताओं के परिवारों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने, मृतक आश्रितों के परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था मांगी।
विज्ञापन


नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष रामसिंह राजपूत, महामंत्री रामबाबू अवस्थी, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, बृजेश कुमार, देवीप्रसाद शुक्ल, मोहन स्वरूप पाठक, रामकिशन यादव, महेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें