फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आर्थिक मदद का भरोसा मिलने पर शव का किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के घुरघुरु पहाड़ में बोल्डर लेने गए डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले का पटाक्षेप हो गया। पट्टाधारक और डंपर मालिक से आर्थिक सहयोग का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। साथ ही रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



कस्बा कबरई के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रामलखन कुशवाहा 31 जुलाई को डंपर लेकर घुरघुरु पहाड़ बोल्डर लेने गया था। देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शनिवार की शाम कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई थाने के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। परिजन दोषियों पर कार्रवाई व आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड के आश्वासन और वार्ता के बाद मामला शांत हुआ था।



मृतक के पिता खलबल को पट्टाधारक और डंपर मालिक ने आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। पिता ने बताया कि वाहन मालिक व पट्टाधारक से बातचीत हुई। जिसमें दोनों ने आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया। जांच से स्पष्ट है कि उसके बेटे की मौत का संबंध किसी अपराध की घटना से नहीं है। ऐसे में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता। सहमति होने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की सहमति के बाद समझौता किया गया है। पीड़ित पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें