फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने स्तर से डीएम करें वीडियो प्रकरण पर कार्रवाई- निरंजन ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों के रवैये में अभी कोई सुधार नहीं है। रविवार को चंदुलीतीर निवासी प्रसव पीड़िता के पति प्रमोद और परिवार की महिलाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने इसकी पोल खोल दी। बताया कि आठ घंटे तक हालत ठीक बताकर भर्ती रखा। फिर अचानक गंभीर बताकर कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने पूछा कि अभी तक तो सब ठीक था। इस पर डॉक्टरों ने झिड़क दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री यहां रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने पहुंची थीं। प्रकरण सुनकर उन्होंने डीएम डा. चंद्र भूषण से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। प्रमोद ने बताया कि पत्नी रीता का प्रसव होना है। शनिवार रात 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने आठ घंटे बाद प्रसव कराने की बात कही थी। मगर सुबह यह कहकर रेफर कर दिया कि सामान्य प्रसव नहीं होगा और यहां आपरेशन की व्यवस्था नहीं है। डीएम ने सीएमओ डा. एके रावत से पूछा कि क्या जिला अस्पताल में आपरेशन से प्रसव नहीं हो सकते? इस पर सीएमओ महिला चिकित्सालय पहुंचे और प्रसव पीड़िता को तत्काल लेबर रूम भेजा। यहां जांच के बाद पता चला कि महिला की हालत गंभीर नहीं है। अभी प्रसव का समय नहीं आया है। इस वजह से जटिलता मालूम पड़ रही थी। इस पर डीएम और राज्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। सीएमओ को चेताया कि आगे से ऐसा न हो।
वीडियो प्रकरण पर डीएम करें कार्रवाई : साध्वी
हमीरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बेपर्दा महिलाओं व सीएमएस का लेनदेन करते हुए वीडियो वायरल होना गंभीर मामला है। इसमें लेटलतीफी अच्छी नहीं है। जिलाधिकारी अपने स्तर से इसमें कार्रवाई करें। इस पर डीएम डा. चंद्र भूषण ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच जारी है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये है मामला
जिला महिला अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं का वीडियो वायरल होने का मामला सुर्खियों में आने के बाद सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी का लेनदेन के विवाद का वीडियो वायरल हो गया। अमर उजाला में इस प्रकरण की खबरें छपने के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। चर्चा है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को इस मामले का पटाक्षेप कर सकते हैं।
डाक्टरों के तबादलों की चर्चा
वीडियो प्रकरण मामले में तीनों महिला चिकित्सकों का अलग अलग जनपदों के लिए स्थानांतरण की चर्चा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इनका तबादला कानपुर, फतेहपुर और बुलंदशहर किया गया है। अभी तक शासन से कोई आदेश नहीं आया है।
पांच जांचों से फूलीं सांसें
जिला महिला अस्पताल प्रकरण में एक दो नहीं करीब पांच जांचें चल रही हैं। एडी स्तर से जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इस प्रकरण में दोषियों की सांसें फूल रही हैं। एक चिकित्सक तो दो दिन के अवकाश पर चली गईं हैं।
फोटो 08 एचएएमपी 5 सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति
विधायक ने शासन को भेजी रिपोर्ट
सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने कहा कि यह मामला बहुत ही शर्मनाक है। उनके स्तर से रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रतिदिन डीएम से भी इस मामले पर चर्चा हो रही है। शहर आए प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
फोटो 08 एचएएमपी 6 रामफूल निषाद
ऐसे मामले में तत्काल हो कार्रवाई
बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर रामफूल निषाद ने कहाकि इस मामले में एक साथ कई जांचें चल रही हैं। पांच दिन गुजरने के बाद भी शासन प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होना कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अस्पताल दलालों व भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
फोटो 08 एचएएमपी 7 राजबहादुर पाल
पार्टी कार्यालय को भेजा पत्र
सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने मीडिया से कहा कि वायरल वीडियो की जितनी भी निंदा की जाए कम है। शासन दोषियों पर कार्रवाई के लिए गंभीर मालूम नहीं पड़ता। प्रदेश अध्यक्ष को मामले की रिपोर्ट भेज दी है। इस मुद्दे पर आंदोलन करने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें