नगर पालिका परिसर में पंचर खडे़ ट्रैक्टर को देखते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व ईओ सहित कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षु आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगेंदर सिंह ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पालिका परिसर में फैली गदंगी देख वह भड़क उठे। उन्होंने कहा जब पालिका का भवन गंदा होगा तो नगर कैसे साफ होगा। इसके अलावा उन्हाेंने पालिका परिसर में खडे़ पंचर वाहनों को देख दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उधर, औचक निरीक्षण से
पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जोगेंदर सिंह नगर पालिका कार्यालय अचानक जा पहुंचे। कार्यालय के अंदर जगह-जगह व्याप्त गंदगी और गुटखा से थूके पड़ी दीवारों को देख नाराजगी जताई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पालिका के सभी कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि सात दिन के अंदर वह सभी रिकार्ड
दुरुस्त कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ईओ भारत सिंह को रोडवेज बस स्टैंड, बाराखंबा, अंबेडकर चौराहे पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ से जवाब तलब कर नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में शौचालय निर्माण की जानकारी ली।