फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे आईटीआई महोबा व चरखारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महोबा और चरखारी जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। यहां 40-40 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे संस्थान बिजली आपूर्ति की उपलब्धता में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
विज्ञापन



जनपद में संचालित राजकीय आईटीआई महोबा शहर व चरखारी में संचालित विभिन्न ट्रेडों में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया है। नेडा विभाग की ओर से आईटीआई कॉलेजों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाने को लेकर खाका तैयार किया है। कार्ययोजना के तहत राजकीय आईटीआई महोबा और चरखारी में 40-40 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा।
प्रत्येक सोलर संयंत्र लगाने में 20.70 लाख रुपये की लागत आएगी। सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद आईटीआई परिसर में बिजली की उपलब्धता बेहतर हो जाएगी। ऐसे में कार्यशाला में स्थापित विभिन्न मशीनों का संचालन भी सौर ऊर्जा के माध्यम से होगा। प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा का कहना है कि आईटीआई में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराए जाने की तैयारी चल रही है। यह सोलर संयंत्र नेडा की ओर से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें