फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटने वालों की सैंप्लिंग, अब तक 47 की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विदेशों से लौटने वाले 47 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। यह लोग एक दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच लौटे हैं। जांच में अभी तक किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में ढाई माह से कोरोना का कोई भी नया केस नहीं है। तीसरी लहर की संभावना के बीच स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटने वालों और प्रवासियों की जांचें तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि एक से लेकर 12 दिसंबर तक जिले में विदेश से लौटे 47 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। ज्यादातर लोग खाड़ी के देशों से लौटकर आए हैं। अभी कुछ सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग हैं, लेकिन ज्यादातर की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया कि जिले में 13 रैपिड रेस्पांस टीमें गठित की हैं।
कोविड-19 सर्विलांस अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों (भरुआ सुमेरपुर और रागौल मौदहा) में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के मौके पर ही सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक इनमें से किसी के भी कोरोना से ग्रसित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें