फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में ब्लास्ट से मजदूर घायल, उपचार के दौरान मौत

Mon, 01 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पीएम हाउस में गुमशुम बैठी मृतक की पत्नी व परिजन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
महोबा के कबरई क्षेत्र में गिट्टी तोड़ते समय हुए ब्लास्ट से एक मजदूर घायल हो गया। जिसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


महोबा जनपद के कबरई के गांधी नगर निवासी सजीवन (35) पुत्र भूरा कुशवाहा कबरई के रमकुंड़ा पहाड़ पर शिवपाल महाराज की क्रेशर में पत्थर तुड़ाई का काम करता था। रविवार को दिन में जिस समय सजीवन पहाड़ पर पत्थर तोड़ रहा था, तभी वहां पहाड़ को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की गई।

जिसकी चपेट में आकर सजीवन बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी चुन्नीदेवी ने क्रेशर मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी कारण उसके पति की मौत हुई है। बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें