भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। चार माह पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान बना इंगोहटा छानी मार्ग ध्वस्त होने लगा है। इंगोहटा से छानी तक 18 किमी लंबे मार्ग पर जगह-जगह भारी भरकम गड्ढे हो गए है।
लोकसभा चुनाव के पूर्व 2.20 करोड़ की लागत से इंगोहटा छानी मार्ग का डामरीकरण कई माह में कराया गया था। वर्षों से खराब पड़े इस मार्ग के बनने से लोगों ने राहत महसूस की थी।
यह मार्ग नेशनल हाईवे 34 से स्टेट हाईवे राठ हमीरपुर मार्ग को सीधे जोड़ता है। इस मार्ग से बीस से ज्यादा ग्राम पंचायत के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। लेकिन भारी वाहनों के गुजरने से यहां जगह-जगह गड्ढे हो गए। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। (संवाद)