हमीरपुर/ कुरारा। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न की शिकायतें सुनीं। सुनवाई न होने पर पीड़ितों को व्हाट्सएप नंबर पर शिकायतें भेज सकते हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न के 10 मामलों को सुना। आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कहा कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क पर कोई भी महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला अथवा बालिका आयोग के व्हाट्सएप नंबर 9935311226 पर अपनी शिकायत प्रार्थना पत्र भेजकर आयोग में दर्ज करा सकती हैं।
इस मौके पर एसडीएम सदर संजय कुमार, सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह , पीडी साधना दीक्षित ,जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल, भाजपा की महिला पदाधिकारी राधा चौरसिया व नीलम बाजपेई,बीडीओ दिव्या त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मोनिका गुप्ता एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कुछेछा निवासी अंजली ने शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 30 जून 2019 को पंधरी में हुई थी। वहीं दहेज को लेकर ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं।
ग्राम झलोखर निवासी मुन्नी देवी ने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि मेरा जानवर गांव के ही व्यक्ति के घर में चला गया था । मामूली सी बात को लेकर दबंग गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसको लेकर कुरारा थाने गई थी लेकिन लौटा दिया।