फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अवैध कनेक्शन से चल रही आइसक्रीम फैक्टरी पकड़ी, सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। विद्युत प्रवर्तन दल ने कस्बे में छापेमारी कर अवैध रूप से केबल जोड़कर संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्टरी पकड़ी। विद्युत चोरी के मामले में फैक्टरी संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, बड़े बकायेदारों से चार लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई।
विज्ञापन


विद्युत प्रवर्तन दल के प्रभारी उपनिरीक्षक नूरुल हांदा खां ने बताया कि 28 अक्टूबर को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। सब्जी मंडी में दो किलोवाट का कनेक्शन लेने वाले रामहेत को अवैध केबल डालकर आइसक्रीम फैक्टरी संचालित करते पकड़ा गया। जांच में दो किलोवाट के स्वीकृत भार के सापेक्ष 10 किलोवाट का भार पाया गया। इसके अलावा ऊंचा थोक निवासी अभिषेक को भी विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि कुल सात मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इन मामलों में करीब 13 लाख रुपये की राजस्व वसूली प्रस्तावित है। इसके अलावा बड़े बकायेदारों से चार लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें