फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पटाखा जलाने को लेकर हुआ बलवा, पूर्व सभासद का टूटा हाथ

विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 39- मारपीट के बाद कोतवाली जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बीती बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे शहर के रहुनिया मैदान में दो पक्षों के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दूसरे पक्ष को गंभीर चोंटे आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद और पांच से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के रहुनिया धर्मशाला मोहल्ला निवासी पूजा साहू ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि पटाखा फोड़ने को लेकर बच्चों में कुछ कहा सुनी हो गई, जिसपर उसके पति संजय साहू बीच-बचाव करने गए तो हरि अनुरागी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए बाहरी गुंडों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसके पति का हाथ फ्रैक्चर हो गया और देवर को भी गंभीर चोट आई है।

वहीं घायल संजय साहू ने बताया कि पटाखा जलाने को लेकर बच्चे आपस में लड़ रहे थे, जिसपर वह बचाने गया तो जिला पंचायत घनश्याम अनुरागी का भतीजा आया और उसके साथ बतमीजी करने लगा। साथ ही फोन करके बाहरी लोगों को बुला लिया और उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। इससे हाथ फ्रैक्चर हो गया है। कहा कि वह दो बार का सभासद और तीन बार चेयरमैन का चुनाव लड़ चुका है। उसे न्याय नहीं मिला तो कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन


कोतवार बिनोद कुमार ने बताया कि आरोपी हरि अनुरागी की पत्नी बीमार थी और बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसपर बाहरी लोगों ने आकर मारपीट कर दी। मामले में चार नामजद हरि अनुरागी, राकेश तिवारी, दीपक मिश्रा और राजा सहित पांच से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें