गांव निवासी वृद्ध पेंशन धारक को मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई। मंगलवार को वृद्ध ने खुद को जिंदा बताते हुए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
गांव निवासी मन्नालाल ने बताया कि वह गरीब व वृद्ध है। उसे पेंशन मिलती रही है, लेकिन पिछले कुछ माह से उसकी पेंशन बंद कर दी गई। इस पर उसने समाज कल्याण विभाग में इसकी जानकारी की।
इस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत हो चुकी है। जिसके कारण उसकी पेंशन बंद कर दी गई है। इस पर वह अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए इधर-उधर भटक रहा है। पीड़ित वृद्ध ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर वृद्धा पेंशन दिलाए जाने की मांग की है।