फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन की अवहेलना पर छह लोग संस्थागत संगरोध केंद्र भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में गृह संगरोध किए गए लोगों के घर पर सोमवार को प्रशासन द्वारा गठित टीम ने दबिश देकर गृह संगरोध की जानकारी हासिल की। इस छापा में होम क्वारंटीन किए गए एक ही घर के 6 लोगों को क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। जिन्हें मौके पर ही एसडीएम भोरंज संस्थागत संगरोध में भेजने के आदेश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश मिलते नियमों की अवहेलना करने वाले सभी छह लोगों को डिग्री कालेज कंज्याण में स्थापित संस्थागत संगरोध केंद्र भेज दिया गया। एसडीएम अमित शर्मा की इस कार्रवाई से होम क्वारंटीन किए गए लोगों में हड़कंप है। एसडीएम भोरंज के आदेशों पर उपमंडल की अन्य पंचायत में भी होम क्वारंटीन किए गए लोगों को भी चेक किया कि संबंधित लोग नियमों की पालना कर रहे हैं कि नहीं?
एसडीएम भोरंज डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि भोरंज पंचायत में होम क्वारंटीन किए गए एक घर में छापामारी के दौरान नियमों की अवहेलना पाई गइ। क्वारंटीन किए गए लोग घर के आंगन में बिना मास्क बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसलिए एक परिवार के 6 सदस्यों को संस्थागत संगरोध केंद्र भेज दिया गया। उन्होंने होम क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को चेताया कि अगर किसी की भी शिकायत आई तो उन्हें 28 दिन के लिए संगरोध केंद्र में भेज दिया जायेगा। गृह संगरोध में रह रहे लोगों की चेकिंग आशा वर्कर और पंचायत के पदाधिकारीयों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें