फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में पारा 40 के पार, लोग गर्मी से हो रहे बेहाल

विज्ञापन
हमीरपुर शहर में धूप से बचने के लिए मुंह के ढक कर निकलती महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 10 दिन से बारिश न होने से लोग गर्मी से लोग बेहाल हैं। जिला भर में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस कारण गर्मी बढ़ गई है। लोग बाहर निकलने के लिए भी छातों और गमछों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हमीरपुर, नादौन, भोरंज और बड़सर समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की आमद न के बराबर है। लोग घरों में पंखों और एयर कंडीशन में दिन गुजार रहे हैं। विपिन कुमार, राहुल कुमार, विशाल ठाकुर, दिनेश कुमार, दीक्षा कुमारी, विद्या देवी ने कहा कि गर्मी के कारण बहुत बुरा हाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी चिलचिलाती धूप के कारण बीज जिन्हें अभी अंकुर आया था वो जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बारिश न हुई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें