फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गणित के सूत्रों में उलझे हाईस्कूल के छात्र, 678 रहे गैरहाजिर

Sat, 28 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में शुक्रवार को भी जारी रहीं। 43 केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित और इंटर की परिधान रचना विषय की परीक्षा हुई। शाम पाली इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 678 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित में सूत्रों और भौतिक विज्ञान के सवालों ने परेशान किया।
विज्ञापन


जिले के 43 केंद्रों पर शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 11,025 परीक्षार्थियों में 10,512 ने परीक्षा दी और 512 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की परिधान रचना विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 201 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 189 ने परीक्षा दी और 12 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान विषय के पेपर में पंजीकृत 6,302 परीक्षार्थियों में 6,148 ने परीक्षा दी, जबकि 154 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 678 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पेपर शुरू होने से आधा घंटे पहले तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। उन्होंने आठ से दस परीक्षा केंद्रों व अन्य टीमों ने दूसरे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें