फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अनुबंधित बस चालक की दबंगई, अधेड़ को घसीटकर पीटा

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 36- शहर के बस अड्डा पर अधेड़ के साथ मारपीट करता बस चालक। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
= महोबा डिपो के बस चालक ने दिखाई गुंडई, बाइक सवार से बीच सड़क की मारपीट
विज्ञापन

= बस अड्डा परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद किसी सिपाही का न होना प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े कर रहे सवाल


संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। शहर स्थिति बस अड्डा में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनुबंधित बस चालक एक अधेड़ से बीच सड़क मारपीट करने लगा। अधेड़ को डंडे, चप्पलों व लात घूंसों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बस अड्डा परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद किसी सिपाही का वहां न होना प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

शहर का बस अड्डा हमीरपुर-कालपी हाईवे मुख्य सड़क पर स्थिति है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे महोबा डिपो की वातानुकूलित अनुबंधित बस संख्या यूपी-78 एलएन 9496 लखनऊ-कानपुर होते हुए बस अड्डे आई। चालक अरविंद कुमार ने बीच सड़क पर बस रोक दी। तभी शहर निवासी बाइक चालक अधेड़ की जाम को लेकर चालक से कुछ कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि बस चालक नीचे उतरकर बाइक सवार से भिड़ गया और देखते ही देखते बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। दबंग चालक ने डंडों, चप्पलों और लात घूंसों की बारिश कर अधेड़ को जमकर पीटा। इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


डिपो के इंचार्ज रणविजय सिंह ने बताया कि महोबा डिपो के अनुबंधित बस के चालक ने गुंडई की है, जबकि इनको यहां आने का कोई आदेश नहीं है। चित्रकूट में अनुबंधित बस डिपो खुला है। इसके बावजूद ये लोग यहां आकर समस्या पैदा करते हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन:

घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय वहां कोई नहीं मिला और न ही कोई शिकायत आई है। कलक्ट्रेट में आशाओं के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस कर्मी कलक्ट्रेट में लगे थे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - बिनोद कुमार, सदर कोतवाल।

-

वर्जन:

इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। जांच कराकर उक्त बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कमल आर्य, एआरएम महोबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें