फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन ओवरलोड वाहन पकड़े, ललपुरा में रोके गए 60 ट्रक

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शहर स्थिति बेतवा पुल के पिलर 10 पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते 19 अक्तूबर तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज टीम ने पड़ताल कर शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, इसके बाद खनन विभाग और पुलिस की टीमें हरकत में आईं।

शुक्रवार को कानपुर-सागर हाईवे स्थिति रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर जांच के दौरान तीन ओवरलोड वाहन पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन भाग निकले, जबकि राठ-हमीरपुर मार्ग पर स्वासा मोड़ के पास ललपुरा पुलिस ने करीब 60 भारी वाहनों को रोका है। इसके अलावा बेतवा पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल सहित कार्यदायी संस्था के दो कर्मियों को तैनात किया गया है, जो एक-एक कर वाहनों को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे खनन निरीक्षक उमाकांत टीम सहित रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों को चेक किया गया। कागजात पूरे न होने और ओवरलोडिंग मिलने पर तीन वाहनों को पकड़कर कुछेछा पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। इन पर कुल 1.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ भारी वाहन यमुना पुल की ओर भाग निकले।

वहीं ललपुरा पुलिस ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर स्वासा मोड़ के पास करीब 60 भारी वाहनों को रोक लिया। सड़क के दोनों ओर खड़े भारी वाहनों की कतार इसकी गवाही दे रही है कि यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस के अनुसार, इन वाहनों को 19 अक्तूबर तक या अगले आदेश तक रोका गया है।

-

मरम्मत पूरी, कंक्रीट को मजबूती मिलने का इंतजार

कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल के पिलर नंबर 10 का एक्सपेंशन ज्वाइंट खराब होने के कारण मरम्मत कराई गई। ज्वाइंट बदलने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इसमें इस्तेमाल एम-50 ग्रेड के रैपिड-सेटिंग कंक्रीट को पर्याप्त मजबूती मिलने के लिए समय देना जरूरी है। फिलहाल पुल पर एक लेन से दोनों ओर का यातायात निकाला जा रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को बारी-बारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुल को 20 अक्तूबर की सुबह खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

पिलर नंबर नौ का भी एक्सपेंशन जाइंट टूटा

वहीं बेतवा पुल के पिलर नंबर नौ का भी एक्सपेंशन जाइंट टूट गया है। इसे ठीक कर वेल्डिंग कराने का विकल्प है। मरम्मत वाले हिस्से पर भारी वाहनों का सीधा दबाव रोकने के लिए स्टील प्लेट लगाने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन इसकी व्यवस्था अभी तय नहीं हुई है।

आधा घंटा फंसे रहे जाम में

पत्नी और बेटे के साथ भरुआ सुमेरपुर स्थित ससुराल जा रहे राहगीर ने बताया कि पुल के पास जाम में करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे लोगों को बेवजह परेशानी न हो। - जय गोपाल, अमौली।
-
छह की जगह लग रहे तीन चक्कर

छानी से हमीरपुर के बीच ऑटो चलाने वाले चालक ने बताया कि जाम के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। पहले दिन में पांच से छह चक्कर लगा लेते थे, लेकिन अब तीन चक्कर ही लगा पा रहे हैं। इससे रोजी-रोटी में नुकसान हो रहा है। - धर्मेंद्र, ऑटो चालक।
-

वर्जन:

लक्ष्मीबाई तिराहे पर 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। तीन ओवरलोड वाहन कागजात पूरे न होने पर पकड़े गए हैं। इन पर कुल 1.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। - उमाकांत, खनन निरीक्षक।

वर्जन:

पिलर नंबर 10 का एक्सपेंशन ज्वाइंट बदल दिया गया है। पिलर नंबर नौ का ज्वाइंट अपनी जगह से खिसका है, उसे ठीक कराने का विकल्प है। मरम्मत वाले हिस्से की सुरक्षा के लिए स्टील प्लेट लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। - गौरव आनंद, प्रबंधक जय बिल्डर्स।
विज्ञापन

वर्जन:

पुल के आसपास यातायात संभालने के लिए करीब 20 यातायात कर्मी, पीएसी की एक प्लाटून और एनएचएआई के 15 से 20 कर्मचारी लगाए गए हैं। भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। - आशुतोष सिंह, यातायात निरीक्षक।

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

फोटो 16 एचएएमपी 37- रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास गिट्टी लदे खड़े डंपर से यातायात प्रभावित। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें