हमीरपुर। तेज उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार को झमाझम बारिश से राहत मिली है। इस दौरान बिजली गिरने से मौदहा के पाटनपुर में एक युवक झुलस गया। कुरारा में एक मवेशी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। दिनभर में पांच मिलीमीटर बारिश रेकार्ड की गई।
विज्ञापन
सुमेरपुर संवाद के अनुसार बारिश से देवी पंडालों में प्रतिमाओं को बचाने के लिए पन्नी आदि लगानी पड़ी। किसानों की तिल की कटी फसल बरसात में खराब होने की आशंका है। कुरारा संवाद के अनुसार क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी छिद्दू पाल सोमवार को भैंस चराने खेत गया था। शाम करीब पांच बजे तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से भैंस मर गई।
मौदहा संवाद के अनुसार क्षेत्र के पाटनपुर गांव में देवी पुराण की कथा परिसर के पास बिजली गिर गई से कथा पुराण में सहयोगी पाटनपुर निवासी सचिन (30) इसकी चपेट में आ गए। श्रोता सुधेश द्विवेदी विदोखर, किशन व्यास छानी, जितेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता ने उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।