फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। जिले के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव वित्त संजय कुमार ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर सफाई पर प्रशंसा वहीं कुछ दवाओं के अभाव पर नाराजगी जताई। वार्डों के निरीक्षण के दौरान मरीजों से हालचाल पूछा। कहा मुख्यमंत्री के आदेश पर वायरल, मलेरिया, डेंगू आदि पर विस्तृत ध्यान दिया जा रहा है। संभावित कोविड की तीसरी लहर को देखते व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर भरुआसुमेरपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरियापुर में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय विद्यालय में निर्माणाधीन भवन व आवासों का नोडल अधिकारी ने अवलोकन किया और अधिकारियों से भवन पूर्ण कराकर हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए। वहीं नोडल अधिकारी ने ललपुरा थाने का निरीक्षण कर शिकायतों से संबंधित रजिस्ट्ररों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्मित कुंडौरा-पौथिया मार्ग की गुणवत्ता देखी। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि, एमओआईसी मौदहा व अन्य अधिकारी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें