हमीरपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने बताया शासनादेश के तहत ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) व्यक्तियों के पहचान प्रमाणपत्र बनाए जाने हैं।
जिसके लिए आवेदन पत्र समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत व जिला समाज कल्याण कार्यालय में उपलब्ध हैं। जो भी ट्रांसजेंडर व्यक्ति पहचान पत्र बनवाना चाहते हैं वह विभाग से संपर्क कर आवेदनपत्र प्राप्त करें। (संवाद)