फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना टीके

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डा0 विकास यादव के टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का सोमवार को दस केंद्रों में टीकाकरण किया गया। वहीं 16 जनवरी को टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को तीन स्वास्थ्य केंद्रों में दूसरा डोज दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सचान ने बताया कुल 953 छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना था, जिसमें 533 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं। इसमें कुरारा सीएचसी में 91 के सापेक्ष 62, सुमेरपुर में 92 के सापेक्ष 52, छानी में 61 के सापेक्ष 54, मौदहा में 105 के सापेक्ष 81, मुस्करा में 114 के सापेक्ष 43, सरीला में 62 के सापेक्ष 20, गोहांड में 109 के सापेक्ष 43, राठ में 117 के सापेक्ष 2, जिला अस्पताल पुरुष में 105 के सापेक्ष 151, जिला महिला अस्पताल में 97 के सापेक्ष 25 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं 16 जनवरी को टीका लगवाने वाले 224 स्वास्थ्य कर्मियों में से 206 को कोरोना का दूसरा डोज दिया गया है।
एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
हमीरपुर। शहर स्थित एक नर्सिंगहोम में पेट का इलाज कराने पहुंचे एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट होने पर वह पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना सीएमओ डा. आरके सचान को दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें