भमई गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव में रविवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। तीन घरों से नगदी समेत जेवर व अन्य कीमती सामान चोर ले गए, जबकि दो घरों में गृहस्वामियों के जागने पर चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाने में दी है।
सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव में रविवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन घरों से चोर माल ले जाने में कामयाब रहे। गांव निवासी जगराम उर्फ गोजर प्रजापति ने बताया उनके यहां से चोर 15 हजार रुपये व ढाई लाख के जेवर ले गए है। बताया चोर सीढ़ी के सहारे घर की छत पर पहुंचे। सुरेश वर्मा ने बताया पांच हजार रुपये व चांदी के जेवर चोरों ने पार किया है।
वहीं जयराम साहू के घर से चोरों ने 17 हजार रुपये व करीब दो लाख के जेवर ले गए हैं। वहीं गांव निवासी अनिल साहू व संदीप प्रजापति के घरों के भी रात में ताले टूटे, लेकिन चोरों की आहट से घर के लोगों की नींद खुल जाने से चोरों को खाली हाथ ही भागना पड़ा। सुबह चोरी की घटनाओं की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों ने थाने में सूचना दी है। थानाध्यक्ष रीता सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की है। कहा पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।