फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मन चेतना दिवस’ की शुरुआत आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अब प्रत्येक गुरुवार को जनपद के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ‘मन चेतना दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन मनोरोग चिकित्सक अस्पताल में मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। इसकी शुरुआत गुरुवार को जनपद के एकमात्र सीएचसी मौदहा से होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. महेशचंद्रा ने बताया प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग के आठ चिकित्सकों को मानसिक रोगियों के इलाज के लिए प्रशिक्षित किया गया है। भविष्य में सभी सीएचसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मन चेतना दिवस कार्यक्रम होने हैं। फिलहाल प्रथम चरण में मौदहा सीएचसी में गुरुवार को आयोजन होगा। डॉ. रजत रंजन तिवारी मानसिक बीमारी से ग्रसित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श और दवाएं देंगे।
मानसिक रोगों को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। जिला अस्पताल की साइको थैरिपिस्ट डॉ. नीता ने बताया आत्महत्या की प्रवृत्ति काफी बढ़ी है। इसे रोकने को मन चेतना दिवस की शुरुआत हुई है। बताया मानसिक रोगों के कई प्रकार हैं और समय से उपचार कराकर इसे दूर किया जा सकता है। किसी किस्म की मानसिक बीमारी होने पर जनपद की हेल्प लाइन नंबर 05282-298180 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें