हमीरपुर। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में नेत्रदा पखवारा मनाया। जिसमें 72 मरीज देखे गए। नेत्र चिकित्सक सुरेश कुमार ने कहा नेत्र दान महादान है। कहा मरने के बाद भी आंखें छह घंटे जिंदा रह सकती हैं। आप की आंख से दूसरा व्यक्ति देख सकता है।
संबंधित व्यक्ति के मरने पर यदि कोई जिला अस्पताल या सीएमओ ऑफिस में सूचना देता है तो विभागीय टीम जाकर आंख को सुरक्षित लेकर नेत्र बैंक में रख दी जाएगी। जरूरतमंद व्यक्ति को वह आंख लगा दी जाएगी। सीएमएस डा. विनय प्रकाश ने बताया आम लोगों को जागरूक कर नेत्रदान में भाग लेना चाहिए। नेत्र सर्जन डा. सीपी गुप्ता ने कहा नेत्र दान के लिए लोगों को जागरूक करें। (संवाद)