फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक उपकरणों से लैस अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले में डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीज भी निकल रहे हैं। हर रोज जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मगर बेहतर इलाज में डाक्टरों की कमी आड़े आ रही है। 25 डाक्टरों के सृजित पदों पर सिर्फ सात की ही तैनाती है, जो किसी तरह से मरीजों का उपचार करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

36 साल पुराना जिला अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस है। लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार कराने आते हैं, मगर मायूस होते हैं। यही हाल जिला महिला अस्पताल का है। तीन चिकित्सकों के सृजित पद पर एक चिकित्सक है। वहीं सीएचसी व पीएचसी में 119 के सापेक्ष मात्र 40 चिकित्सक हैं। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में बेहतर उपचार नहीं हो रहा है। अस्पताल में एक मात्र फिजीशियन डा. आरके प्रजापति के सहारे ओपीडी व वार्ड चल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ भी सेवानिवृत्त के बाद संविदा में ड्यूटी दे रहे हैं। जिनकी अक्तूबर माह में संविदा समाप्त हो जाएगी। अस्पताल में लगे आधुनिक यंत्र डाक्टरों की कमी से धूल फांक रहे हैं।
अभी कुछ दिन पूर्व ही शासन को जिला अस्पताल में एक ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट व ऐफरेसिस यूनिट संचालित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिसे 600 वर्ग फीट की जमीन में संचालित किया जाएगा। कोरोना मरीजों की आरटीपीसीआर जांच अब जिला अस्पताल में होगी। दूसरी मंजिल में लैब तैयार की जा रही है। शासन स्तर पर कई बार पत्र भेजकर चिकित्सकों की मांग की है। लेकिन अभी तक चिकित्सक नहीं मिले हैं। अस्पताल में आधुनिक यंत्र व अन्य सुविधाएं पर्याप्त हैं। लेकिन इन्हें संचालित करने के लिए कोई नहीं है। - डा. विनय प्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन

सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों का होगा निर्माण
सीएमओ डा. अशोक कुमार रावत ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के सातों विकासखंडों में एक-एक नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना होनी है। जिसके लिए गांवों में उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। वर्तमान में 214 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। सरीला ब्लाक के हरदुआ, गोहांड ब्लाक के चंदवारी डांडा, कुरारा ब्लाक के टोडरपुर, मुस्करा ब्लाक के शिवनी, सुमेरपुर ब्लाक के कुम्हऊपुर, मौदहा ब्लाक के छिमौली, नौरंगा के पहाड़ी गढ़ी गांव में उपकेंद्र बनेंगे।
इन विभागों में नहीं कोई डाक्टर
हदय रोग विभाग, रेडियोलोजिस्ट विभाग, पैथालोजिस्ट, कार्डियोलोजिस्ट, चेस्ट फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, सर्जन।
जिला चिकित्सालय में वायरल के 25 मरीज भर्ती
हमीरपुर। वायरल का इनदिनों लोगों पर जबरदस्त परेशान किए है। रविवार को बुखार, जुकाम, खासी व उल्टी जैसे 25 मरीज भर्ती हुए हैं। सात दिनों से बीमार जलाला निवासी तिजिया ने बताया अभी तक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराती रहीं हैं। जिसमें आठ हजार रुपये खर्च कर चुकी है। आराम न मिलने पर यहां आना पड़ा। मोराकांदर निवासी माया ने बताया 12 दिनों से बुखार व सिर में दर्द होने पर प्राइवेट डाक्टर से इलाज कराती रही। 9 हजार रुपये खर्च हो गए। अस्पताल में भर्ती नदहरा की सुनीता ने बताया चार दिनों से बुखार नहीं उतर रहा है। आंखों में धुंधला दिख रहा है। तीन हजार रुपये खर्च करने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कुल 25 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें