राठ। गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सीएचसी में गुरुवार को आयुष्मान कार्ड न बनाए जाने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सदर गांव के मलखान सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें बताया अंत्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री आरोग्य योजना से संबंधित समस्त लाभ दिए जाने के निर्देश हैं।
जिसके विपरीत स्वास्थ्य विभाग इस योजना में लापरवाही बरत रहा है। पात्र होने के बावजूद अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया। जानकारी मांगने पर कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। गुरुवार को भी कार्ड बनवाने पहुंचे लोग आपरेटर कक्ष में ताला लगा देख मायूस होकर लौट गए। उधर सीएचसी अधीक्षक डा. जेपी साहू ने कहा प्रत्येक दिन आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। कहा नेटवर्क की समस्या को लेकर कुछ देर के लिए बंद कर दिया था। (संवाद)