हमीरपुर में लंबे समय से बीमार युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिसोलर थानाक्षेत्र किसवाही गांव निवासी अवधेश (25) अपने कमरे की कड़ी से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा जान दे दी।
विज्ञापन
छोटे भाई महेश ने बताया कि तीनों भाई एक साथ रहते थे। बड़े भाई दिनेश झारखंड में रहते हैैं। महेश ने बताया कि भाई सांस की बीमारी से पीड़ित रहता था। शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।