भरुआसुमेरपुर। कस्बे के विकासखंड कार्यालय में तैनात मनरेगा योजना के तकनीकी सहायक के पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर के खाते से विगत 5 व 6 फरवरी को बीस हजार रुपये निकाल लिए गए। खाताधारक ने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक से की है।
मौदहा कस्बा के मूल निवासी योगेंद्र यादव विकासखंड कार्यालय में तकनीकी सहायक पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पीएनबी बैंक हमीरपुर के खाते में साइबर ठगों ने दो दिन पांच व छह फरवरी में 20 हजार रुपये आहरण कर लिया है। पीड़ित खाताधारक ने मामले की शिकायत पीएनबी के शाखा प्रबंधक से की है। शाखा प्रबंधक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। बैंक कर्मियों ने बताया कि धनराशि अंगूठा लगाकर निकाली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने कोई अंगूठा नहीं लगाया है।