फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति प्रचार में लगी बसपा प्रत्याशी की चार गाड़ियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। राठ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी प्रसन्न भूषण के काफिले में बिना अनुमति शामिल चार गाड़ियां ममना गांव में पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दीं। वहीं, पुलिस की नजर से 12 गाड़ियां ओझल हो गईं।
विज्ञापन

बुधवार को बसपा प्रत्याशी प्रसन्न भूषण अपने कार्यकर्ताओं के साथ ममना गांव में 18 चार पहिया वाहनों के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रत्याशी को मात्र दो गाड़ियों की अनुमति दी गई है। जबकि वह 18 गाड़ियां लेकर अपने समर्थकों के साथ जन संपर्क कर रहे थे। चार गाड़ियों को सीज कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बताया कि 12 गाड़ियां पुलिस कार्रवाई देखकर कार्यकर्ताओं सहित भागने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें