महमूदपुर में खेत में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। गुरुवार को सुबह बरात से वापस लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर खेतों में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
कस्बे से एक बरात नौ फरवरी को झांसी जनपद के मऊरानीपुर कस्बे गई थी। बरात की एक कार सुबह मऊरानीपुर से लौटकर कस्बा आ रही थी। तेज रफ्तार यह कार दरियापुर पौथिया मार्ग में महमूदपुर के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जाकर पलट गई। इस घटना में कार सवार लकी पुत्र प्रकाशचंद बर्रा कानपुर, मंजू पत्नी संतोष झंडा मैदान सुमेरपुर, पिंकी पत्नी सुनील थाना बिठूर कानपुर तथा चालक अजय पुत्र परमलाल निवासी पंधरी थाना सुमेरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना शादी वाले घर पहुंचते ही नाते-रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।