फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर प्रसन्न भूषण बने बसपा के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बसपा ने गोहांड कस्बा निवासी इंजीनियर प्रसन्न भूषण को राठ विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

प्रसन्न भूषण ने सक्रिय राजनीतिक की शुरुआत 2012 में गोहांड कस्बे से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़कर की थी। इसी वर्ष भाजपा की सदस्यता ली और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। भाजपा रास न आने पर 2017 में बसपा में शामिल हुए। जहां उन्हें जिला जोन कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इनके पिता स्व.मनसुखलाल सुमन उप निदेशक शिक्षा विभाग कानपुर से 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे। प्रसन्न भूषण ने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद राजनीति को चुना। भाजपा, सपा के बाद बसपा के प्रत्याशी भी घोषित हो गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक प्रत्याशी घोषित न करने पर कार्यकर्ता संसय की स्थिति में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें