फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

715 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
शहर के महिला महाविद्यालय के सामने एडीएम की गाड़ी रोककर गुहार लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। टीईटी परीक्षा रविवार को पुलिस निगरानी में संपन्न कराई गई। जिसमें 19 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामसरोज वर्मा ने बताया कि कुल 7957 परीक्षार्थियों में 715 ने परीक्षा नहीं दी। पहली पारी में पांच से दस मिनट देर से आए तमाम अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। इसके चलते कुछ अभ्यर्थी रोते-बिलखते देखे गए। प्राथमिक स्तर के 4709 में 403 व उच्च प्राथमिक के 3248 में 312 ने परीक्षार्थी छोड़ दी। गाइड़ लाइन के मुताबिक अभ्यर्थियों को केंद्र में आधा घंटा पहले पहुंचना था। लेकिन देरी से केंद्र पहुंचने पर पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

रोते बिलखते लौटी घर
बिलखेरा से टीईटी परीक्षा देने आई मधु पाल ने बताया कि उनका सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय में था। कहा कि नौ बजकर 35 मिनट पर आईं। लेकिन अंदर नहीं जाने दिया गया। एडीएम से भी मिन्नतें की, लेकिन उन्होंने भी नहीं सुना और चले गए।
नहीं मिली बस तो पकड़ी कैंपर
सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में परीक्षा में प्रवेश न मिलने से केंद्र के बाहर रो रही रुपाली गुप्ता ने बताया कि राठ से आई है। कहा कि बस न मिलने पर कैंपर से आना पड़ा। लेकिन पांच मिनट देर हो जाने से प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन

विदा होते ही परीक्षा देने पहुंची नई-नवेली दुल्हन
सात फेरे पड़ते ही दुल्हन की जल्द विदाई की गई। ताकि उसकी टीईटी की परीक्षा न छूट जाए। कुछ इसी प्रकार का एक वाक्या सुमेरपुर विकासखंड के पंधरी गांव में हुआ। यहां की निवासी राधिका की शनिवार को सुमेरपुर से बरात आई थी। रविवार को उसकी टीईटी परीक्षा थी। जिसका सेंटर शहर स्थित श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज में था। परीक्षा के चलते कन्या पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में उसकी विदाई की। विदा होते ही दुल्हन ससुराल सुमेरपुर न जाकर सीधे पति अनिरुद्ध के साथ परीक्षा सेंटर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें