हमीरपुर-पौथिया। टीकापुर खदान में बेतवा नदी किनारे पानी में 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिला। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि किशोरी की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ललपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। नदी के मौरंग खंड सात में जलधारा के पास यह शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर विवेक यादव व एसओ श्रीप्रकाश यादव भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि शरीर में कोई चोट के निशान नहीं दिखे हैं। किशोरी ने नीले रंग का जींस और टी-शर्ट पहनी थी। शव पानी में बहकर आया है।