फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो.संतोष गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के नए निदेशक बने

विज्ञापन
प्रो.संतोष भदौरिया। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्थित गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान का निदेशक हिंदी विभाग के प्रो.संतोष भदौरिया को बनाया गया है। जनपद के बिवांर गांव निवासी होने के नाते इस नई अकादमिक जिम्मेदारी की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रो.भदौरिया ने बताया कि आठवीं तक की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से व स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और जेएनयू दिल्ली से एमए, एमफिल, पीएचडी से हुई। इन्होंने बुंदेलीधरा और हिंदी के प्रगतिशील कवि केदारनाथ अग्रवाल की कविता और उनके गद्य लेखन पर उल्लेखनीय कार्य किया। ‘बुंदेलखंड केसरी’ जैसे प्रतिबंधित क्रांतिकारी पत्र को प्रकाश में लाने का काम किया है।
बताया कि संस्थान में पाठ्यक्रमों को संचालित कर रिसोर्स सेंटर के रूप में स्थापित करने तथा नवाचार के लिए कुलपति सुनीता श्रीवास्तव ने उन्हें पिछले 7 जनवरी को निदेशक बनाया है। वह मौजूदा में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा में बतौर प्रोफेसर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें