फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के निरीक्षण में विद्यालय का शौचालय मिला अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गुरुवार को पचखुरा बुजुर्ग में प्राथमिक विद्यालय के शौचालय को देखने ब्लॉक प्रमुख पहुंचे। जहां शौचालय अधूरा मिला। जबकि निर्माण का भुगतान 2.44 लाख कराया जा चुका है।
विज्ञापन

चार जनवरी को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रधान ने शौचालय के भुगतान कराए जाने की बात कही और इसके अधूरे होने की शिकायत की थी। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व सचिव रामसेवक ने शौचालय निर्माण के नाम पर 244032 रुपये निकाले हैं। जिसमें पिछले 27 सितंबर को 184632 रुपये गोपाल ट्रेडर्स के नाम व 24 दिसंबर को 59400 रुपये का गिरधर ट्रेडर्स के नाम भुगतान किया है। शौचालय निर्माण में हुईं अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार करने की बात कही है। उधर, तत्कालीन सचिव रामसेवक ने बताया कि शौचालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पुताई भी हो चुकी है। सिर्फ टाइल्स लगना शेष है जिसे शीघ्र लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें