भरुआसुमेरपुर। युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पंधरी निवासी अमन सिंह (20) ने रविवार की रात घर पर छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ऊदल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक एक आटा चक्की में काम करता था और अविवाहित था।