फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलौते डॉक्टर का तबादला, अस्पताल पर ताला

विज्ञापन
गहरौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर नाती का इलाज कराने आई रामरती वर्मा। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एकमात्र तैनात चिकित्सक का तबादला हो जाने से अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीज बिना इलाज कराए लौट रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस, एक आयुष चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और लैब असिस्टेंट के पद स्वीकृत हैं। लेकिन अस्पताल खुलने के बाद से कभी भी ये सारे पद एक साथ नहीं भरे गए। पिछले कई सालों से यहां स्टाफ के नाम पर फार्मासिस्ट की तैनाती रही है या फिर एक चिकित्सक की तैनाती रही है। पिछले दो वर्ष से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मात्र स्टॉफ के नाम पर महोबा निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक अमित खरे नियुक्त रहे। बीते दिनों उनका तबादला महोबा हो गया। वह एक जनवरी को रिलीव भी हो गए।
चिकित्सकों और पैरा स्टाफ के अभाव में सोमवार से अस्पताल की दुर्दशा शुरू हो गई। अस्पताल में ताला पड़ गया। यहां आए चार मरीज इलाज कराए बिना ही लौट गए। गांव निवासी महिला रामरती वर्मा ने बताया कि वह अपने नाती को लेकर कमर दर्द का इलाज कराने आई थीं, लेकिन अस्पताल में कोई नहीं मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बृजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सोमवार को किशोरों का वैक्सीनेशन होने के कारण फार्मासिस्ट को नहीं भेजा जा सका है। कुछ दिनों में महोबा से आए हुए डॉक्टर अपना चार्ज संभाल लेंगे। तब तक फार्मासिस्ट को भेजकर अस्पताल में मरीज देखने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें