फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक की ग्राम पंचायत बांकी में हुए सर्वाधिक नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर(हमीरपुर)। नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रधान पद हासिल करने के लिए लोगों में किस कदर का जुनून है। यह नामांकन की संख्या से ही स्पष्ट हो जाता है। किसी भी ग्राम पंचायत में 7 से कम नामांकन नहीं हुए हैं। सर्वाधिक नामांकन ग्राम पंचायत बांकी में हुए हैं। यहां प्रधान बनने के लिए 36 लोगों ने नामांकन कराया है। यहां प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। यहां पर 30 महिलाओं ने नामांकन किया है। बिदोखर पुरई मे प्रधान पद अनारक्षित है। यहां से प्रधान बनने के लिए निर्वतमान प्रधान सहित 28 लोगों ने नामांकन कराया है। पचखुरा बुजुर्ग में 27 लोगों ने नामांकन कराया है। मोराकांदर एवं कलौलीजार मे 24-24 लोगों ने ताल ठोकी है। लोगों के अंदर प्रधान बनने का जुनून किस कदर है इसका अंदाजा नामांकन की संख्या देखकर सहज लगाया जा सकता है। ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में से बांकी ग्राम पंचायत में 36 लोग प्रधान बनने के लिए मैदान में उतरे हैं। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा में प्रधान बनने के लिए 30 महिलाएं मैदान में हैं।
बिदोखर पुरई में 28, पचखुरा बुजुर्ग में 27, कलौलीजार एवं मोराकांदर में 24-24, सुरौली बुजुर्ग व कुम्हउपुर में 23-23, जलाला में 22 लोग मैदान में हैं। उजनेड़ी, पाराओझी, कल्ला में 21-21, स्वासा बुजुर्ग एवं छानी खुर्द में 20-20, अतरार एवं देवगांव से 19-19, मुंडेरा एवं बांक में 18-18 लोगों ने दावेदारी ठोकी है। कैथी, टेढा, पौथिया में 17-17, बड़ागांव, भौंरा, धनपुरा, पारा रैपुरा में 16-16, सौंखर, मौहर, बंडा, कुंडौरा में 15-15, बरुआ में 14, दरियापुर, बदनपुर, नदेहरा, खड़ेहीजार, छानी बुजुर्ग में 13-13, टिकरौली, मवईजार, स्वासा खुर्द, धुंधपुर, हेलापुर में 12-12, बरदहा सहजना, भौनिया, पंधरी, सहुरापुर, बिरखेरा, चंदौखी, बिदोखर मेदनी में 11-11, अतरैया, मिहुना, पलरा में 10-10, बिलहड़ी, सिमनौड़ी, पत्योरा में 9-9, चंदपुरवा बुजुर्ग में 8, अमिरता एवं कलौलीतीर में सबसे कम सात-सात उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में प्रधान बनने के लिए 919 लोगों ने नामांकन कराया है। जांच के बाद अगर सभी नामांकन सही पाए गए और किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया तो 919 उम्मीदवार एक दूसरे के सामने तलवार, गदा, खड़ाऊ, चूड़ियां, कैमरा, इमली, कार, चारपाई, कुर्सी आदि लेकर मैदान में डटे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें