फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित को मतदान कराएंगे पीठासीन अधिकारी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष परिसर को सैनिटाइज करते पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान में कोरोना संक्रमित भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए पीठासीन अधिकारी पीपीई किट पहनकर मतदान समाप्त होने से ठीक पहले मतदान कराएंगे। यह पीपीई किट सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य मतदाताओं को भी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कोरोना से सुरक्षा को लेकर सतर्क है। लेकिन कोई भी अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे, इसका भी प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत कोरोना संक्रमितों को भी मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी गई है। चुनाव आयोग के आदेशानुसार मतदान खत्म होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमित मतदान कर सकेंगे। इसके लिए कोरोना संक्रमित के परिजन पीठासीन अधिकारी को सूचना देंगे। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल मतदान केंद्र पर पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस पीपीई किट को पहनकर पीठासीन अधिकारी संक्रमित का मतदान कराएंगे। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
सामान्य से अधिक तापमान तो करना होगा इंतजार
मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर शरीर का तापमान नियत से अधिक निकलता है तो दोबारा एक बार फिर से थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद भी अगर तापमान नियत से अधिक मिलता है तो ऐसे मतदाताओं को लाइन से अलग कर दिया जाएगा। उन्हें मतदान के लिए इंतजार करना होगा। उन्हें मतदान समाप्त होने से आधे घंटे पूर्व मतदान के लिए इंतजार करना होगा। उन्हें मतदान समाप्त होने के आधे घंटे पूर्व मतदान करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी को भी करना होगा सामाजिक दूरी का पालन
मतदान के लिए केंद्र पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टी को भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए उन्हें मास्क और ग्लब्स पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाकर बैठना होगा।
छह फीट दूर मास्क लगाकर खड़े होंगे मतदाता
मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले सभी मतदाता जहां छह फीट दूरी पर खड़े होंगे, तो वहीं उन्हें मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए छह फीट की दूरी पर गोले भी बनाए जाएंगे। यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। बूथ में प्रवेश से पूर्व उनके हाथों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा।
मतदान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार ही कोरोना संक्रमित व अन्य मतदाताओं को मतदान कराने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

-एसके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें